वेतन वृद्धि के लिए दूसरे दिन भी श्रमिकों का विक्षोभ

मंगलवार को दूसरे दिन भी पानागढ़ इंडस्ट्रियल बेल्ट स्थित फर्टिलाइजर फैक्टरी में सुबह से ही स्थानीय श्रमिकों ने वेतन वृद्धि व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर विक्षोभ प्रदर्शन किया.

पानागढ़.

मंगलवार को दूसरे दिन भी पानागढ़ इंडस्ट्रियल बेल्ट स्थित फर्टिलाइजर फैक्टरी में सुबह से ही स्थानीय श्रमिकों ने वेतन वृद्धि व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर विक्षोभ प्रदर्शन किया. सैकड़ों स्थानीय श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. उस दौरान उत्तेजना व तनाव को देखते हुए बुदबुद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी. श्रमिकों ने कहा कि उनकी मांगें जब तक नहीं मानी जायेंगी, उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. इधर, पुलिस भी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी थी.

स्थानीय श्रमिकों का आरोप है कि उन लोगों ने अपनी भूमि देकर ही यहां उद्योग लगाने में मदद की. पर आज यहां मौजूद कल-कारखानों में स्थानीय लोगों से ज्यादा बाहरी लोग काम करते हैं. इस फर्टिलाइजर फैक्टरी की स्थापना के वास्ते उन लोगों ने अपनी जमीन दी थी. लेकिन आज हमलोगों को काम के नाम पर शोषण किया जाता है. आठ-10 हजार रुपये केवल वेतन मिलता है. कोई सेफ्टी सुरक्षा की व्यवस्था प्लांट में नहीं रहती है. हमलोग अपनी वेतन वृद्धि समय पर तनख्वाह आदि की मांग रखी है. दूसरे दिन भी इन विरोध प्रदर्शनों के कारण उत्तेजना कायम रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >