लगातार बारिश से दुर्गापुर के कई इलाकों में जलजमाव

शहर एवं आसपास के इलाकों में बीते दो दिनों से तेज हवाओं के साथ लगातार रिमझिम बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

दुर्गापुर. शहर एवं आसपास के इलाकों में बीते दो दिनों से तेज हवाओं के साथ लगातार रिमझिम बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जल भर जाने से शहरवासियों का कामकाज प्रभावित हुआ है. दुर्गापुर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की समस्याएं बढ़ गयीं हैं. शहर के मेनगेट स्थित तमला नदी में जल स्तर बढ़ने से कई घर पानी की चपेट में आ गये हैं. दुर्गापुर दामोदर बेराज में रविवार करीब 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. दामोदर में बढ़ते जल के कारण आसपास के इलाके प्रभावित हो गये हैं. नडीहा, श्यामपुर, माना ग्राम ,स्टील टाउनशिप के निचले इलाको में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हो गयी है. शहर में रविवार दोपहर 75 मिलीमीटर बारिश होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >