चार दिनों से जलापूर्ति बंद लोगों को भारी परेशानी

इसीएल प्रबंधन ने जल्द समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन

जामुड़िया. इसीएल के केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के ईस्ट केंदा कॉलोनी में पिछले चार दिनों से इसीएल आवासों में जलापूर्ति ठप हो गयी है. पानी की आपूर्ति ठप रहने के कारण ईस्ट केंदा के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से पानी सप्लाई करने वाला मोटर पानी में डूब गया था. इसीएल प्रबंधन को जब इसकी जानकारी मिली तो मोटर की मरम्मत के लिए पानी से बाहर निकाल कर उसे रखा गया था. मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने उस मोटर को चुरा लिया. जिसके कारण जलापूर्ति ठप हो गयी. पानी बंद रहने के कारण लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इसीएल प्रबंधन की ओर से समस्या को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >