बिजली ठप होने पर ग्रामीणों ने दिखायी गांधीगीरी

जिले के नंदनपुर क्षेत्र में बिजली सेवा ठप होने से परेशान गांववालों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए गांधीगीरी दिखायी.

बांकुड़ा.

जिले के नंदनपुर क्षेत्र में बिजली सेवा ठप होने से परेशान गांववालों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए गांधीगीरी दिखायी. गंगाजलघाटी ब्लॉक अंचल के जमगरी, बांकादाहा समेत कई गांवों में लगातार दो दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं. इसके विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नंदनपुर सब-स्टेशन पहुंच गये और शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया. उस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिजली की ऐसी बचत के लिए मिठाई व गुलाब भेंट किया.

48 घंटे से बिजली नहीं, ‘ऐसी बचत’ पर तंज

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 48 घंटों से इलाके में बिजली नहीं थी, जिससे बिजली की खपत भी नहीं हुई. इसी बात पर तंज कसते हुए उन्होंने कर्मचारियों को ‘बचत’ के लिए धन्यवाद स्वरूप मिठाई और फूल दिए. ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में आंधी और बारिश हुई थी, लेकिन बिजली ढांचे को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. इसके बावजूद सेवा पूरी तरह बंद रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं.

बैठक के बाद खत्म हुआ विरोध

सूचना मिलने पर मेजिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई. बातचीत के बाद विरोध समाप्त कर दिया गया. हालांकि, इस मामले पर बिजली विभाग की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर सामान्य बिजली सेवा बहाल की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >