पानी की मांग पर न्यू केंदा में ग्रामीणों का आंदोलन, सीएमएटी पैच बंद

इसीएल के केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा के ग्रामीणों और महिलाओं ने पाइपलाइन मरम्मत और पानी की सप्लाई की मांग को लेकर केंदा सीएमएटी पैच बंद कर प्रदर्शन किया.

अंडाल.

इसीएल के केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा के ग्रामीणों और महिलाओं ने पाइपलाइन मरम्मत और पानी की सप्लाई की मांग को लेकर केंदा सीएमएटी पैच बंद कर प्रदर्शन किया. आंदोलन में शामिल ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक साल से गांव में गंभीर जल संकट बना हुआ है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

एक साल से जल संकट का आरोप

आंदोलन में मौजूद जगन्नाथ गोप ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर पहले भी प्रबंधन से शिकायत की गयी थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर मजबूरन सीएमएटी पैच बंद कर प्रदर्शन किया जा रहा है. पानी नहीं रहने से घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है.

श्मशान को लेकर भी नाराजगी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के पास स्थित श्मशान की जमीन को भी प्रबंधन की ओर से काटा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव में किसी की मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार कहां किया जायेगा, यह बड़ा सवाल बन गया है.

प्रबंधन की प्रतिक्रिया नहीं

मौके पर मौजूद केंदा ओसीपी एजेंट प्रदीप विश्वास ने इस मुद्दे पर बोलने से इनकार कर दिया. प्रदर्शन में अरुण राय, भूटु गोप, दमन गोप, सनमानी भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >