West Bengal: शांतिनिकेतन के बाद अब बोलपुर से दो भाई हुए लापता, जांच में जुटी पुलिस

West Bengal: पिछले महीने ही शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के मोल डांगा टाली पाड़ा इलाके से एक बच्चा लापता हो गया था. दो दिन की गुमशुदगी के बाद लापता बच्चे का पड़ोस के घर की छत पर मृत देह मिला था.

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन के बाद अब बोलपुर थाना क्षेत्र के सुरसरीपल्ली इलाके से दो भाई शनिवार देर शाम से अचानक लापता हो गये हैं. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. परिजनों ने बताया की लापता दोनों भाइयों के नाम विनोद महतो (7) और प्रमोद महतो (साढ़े चार साल) हैं.

बोलपुर थाना में पिता ने दर्ज करवायी गुमशुदगी की प्राथमिकी

इस संबंध में लापता बच्चों के पिता महेश महतो ने बोलपुर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवायी है. शिकायत मिलने के बाद बोलपुर थाना की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची. बताया जाता है कि पिछले महीने ही शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के मोल डांगा टाली पाड़ा इलाके से एक बच्चा लापता हो गया था. दो दिन की गुमशुदगी के बाद लापता बच्चे का पड़ोस के घर की छत पर मृत देह मिला था.

Also Read: बीरभूम में कुआं से दो व्यक्तियों के शव मिलने से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

आक्रोशित लोगों ने घर में की थी तोड़फोड़, लगा दी थी आग

इस घटना के बाद इलाके के लोगों का आक्रोश भड़क उठा था और लोगों ने उस घर में तोड़फोड़ कर दी. यहां तक कि घर में आग तक लगा दी. पुलिस ने उस मामले में आरोपी रुबीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया था. गुमशुदगी के बाद बच्चे की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बोलपुर में दो भाइयों के लापता होने की खबर से एक बार फिर इलाके के लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.

लापता बच्चों के परिजनों को सता रही अनहोने की आशंका

परिजनों को इस बात की आशंका सता रही है कि कहीं उनके मासूम बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना न घट गयी हो. आखिर दोनों बच्चे कहां अचानक से लापता हो गये. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. कहा है कि दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जायेगा.

Also Read: West Bengal: बीरभूम बाईपास पर दो भाइयों समेत तीन युवकों का अस्वाभाविक मौत से इलाके में तनाव

रिपोर्ट- मुकेश तिवारी, बीरभूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >