लगातार बारिश से पुरुलिया में आफत, मकान डूबे

शुक्रवार सुबह नगरपालिका की ओर से डिजास्टर मैनेजमेंट के सदस्यों के सहारे इस इलाके के लोगों को पानी से बाहर निकल गया

पुरुलिया. लगातार तीन दिनों से पुरुलिया जिले में भारी बारिश होने से अधिकांश क्षेत्रों में जलजमाव होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. जिला में सबसे अधिक बारिश का प्रभाव पुरुलिया नगरपालिका इलाके में देखा जा रहा है. तीसरे दिन भी पुरुलिया शहर के वार्ड 16 के इलाकों में बारिश का पानी लगा हुआ है और विभिन्न मकान में घुस गया है. शुक्रवार सुबह नगरपालिका की ओर से डिजास्टर मैनेजमेंट के सदस्यों के सहारे इस इलाके के लोगों को पानी से बाहर निकल गया हालांकि जलजमाव पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुरुलिया सदर अनुमंडल अधिकारी उत्पल घोष नगरपालिका अध्यक्ष नवेंदु मोहाली रेलवे के इंजीनियर अनुरंजन कुमार इलाके का दौरा किया. अनुमंडल अधिकारी उत्पल घोष ने बताया कि वार्ड 16 के एक हिस्से में रेलवे की ओर से रेल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जिससे यहां के बड़े नाले बंद हो गये हैं. इस कारण जलजमाव से इलाके में बारिश का पानी भरा हुआ है. रेल के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है जल्द ही पानी का स्तर यहां काम हो जाएगा हालांकि नगर पालिका की ओर से स्थानीय एक स्कूल में राहत शिविरभी आरंभ कर दिया गया है जहां सैकड़ो स्थानीय लोग को रखा गया है एवं इलाके में किसी तरह की बीमारी ना फैले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं एवं राहत शिविरों में भोजन भी प्रदान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >