तृणमूल पार्षद के घर से भारी मात्रा में राहत सामग्री बरामद, बोलपुर में फूटा जनता का गुस्सा

बीरभूम जिले के बोलपुर थाना इलाके के भुवनडांगा में एक तृणमूल कांग्रेस पार्षद के घर के गोदाम में छिपाकर रखी गयी भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री मिलने से इलाके में भारी उत्तेजना फैल गयी.

बोलपुर.

बीरभूम जिले के बोलपुर थाना इलाके के भुवनडांगा में एक तृणमूल कांग्रेस पार्षद के घर के गोदाम में छिपाकर रखी गयी भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री मिलने से इलाके में भारी उत्तेजना फैल गयी. गोदाम से हजारों की संख्या में बाल्टियां और डस्टबिन बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. आक्रोशित नागरिकों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

वर्षों से राहत सामग्री दबाकर रखने पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कैसे और किस उद्देश्य से सरकारी संपत्ति को पार्षद अपने घर के गोदाम में इतने वर्षों से छिपाकर रखे हुए थे. लोगों ने इस बात पर भी गहरा रोष जताया कि इन सामग्रियों को समय पर जरूरतमंदों के बीच वितरित क्यों नहीं किया गया. सूचना मिलते ही बोलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोदाम को अपने नियंत्रण में लेकर विस्तृत जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

भाजपा ने लगाया सामग्री दबाने का आरोप

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बोलपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या 6 के तृणमूल नेता जहांगीर हुसैन की पार्षद पत्नी महमूदा खातून के घर स्थित गोदाम से सैकड़ों-हजारों की तादाद में बाल्टियां और डस्टबिन बरामद किये गये हैं. भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के बजाय उसे राजनीतिक या व्यक्तिगत लाभ के लिए डंप करके रखा गया था. पुलिस मामले की वास्तविकता का पता लगाने के लिए कागजात खंगाल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >