एटीएम में घुसकर वृद्ध को दिया चकमा, कार्ड बदलकर पैसे निकाले

एटीएम कार्ड मशीन में डालते ही दो लोगों ने अंदर आकर पासवर्ड देखने की कोशिश की. जिसका उन्होंने विरोध किया.

रानीगंज. रानीगंज थाना क्षेत्र के गिरिजापाड़ा इलाके के निवासी तपन घोष (66) का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने 26,190 रुपये की निकासी कर ली. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. श्री घोष ने अपनी शिकायत में कहा कि गत 30 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी रूपा घोष के खाते से पैसे निकालने के लिए रानीगंज स्टेशन के निकट एटीएम में गये. एटीएम कार्ड मशीन में डालते ही दो लोगों ने अंदर आकर पासवर्ड देखने की कोशिश की. जिसका उन्होंने विरोध किया. जिसपर उन्होंने बात बदल दी. इसी बीच श्री घोष का एटीएम कार्ड उनलोगों ने बदल दिया. श्री घोष घर आ गये. उसके बाद उन्हें 10 हजार रुपये, फिर 16,190 रुपये की निकासी का मैसेज आया. उन्होंने दो अज्ञात बदमाशों को आरोपी बनाकर रानीगंज थाने में रविवार को शिकायत दर्ज करायी. जिसके आधार पर पुलिस ने दो बदमाशों, अरमानुल हक और जुनैद अली को गिरफ्तार किया. आसनसोल अदालत ने उन्हें तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >