अंडाल एयरपोर्ट एरिया से जामताड़ा गैंग के तीन अरेस्ट

लाखों रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में नयी दिल्ली साइबर पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के लिए कुख्यात जामताड़ा गैंग के तीन शातिरों को अंडाल एयरपोर्ट इलाके से दबोच लिया.

दुर्गापुर.

लाखों रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में नयी दिल्ली साइबर पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के लिए कुख्यात जामताड़ा गैंग के तीन शातिरों को अंडाल एयरपोर्ट इलाके से दबोच लिया. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत से तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गयी. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रंजीत कुमार मंडल, अजय मंडल व मेहलाल अंसारी बताये गये हैं, जो झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर इलाके के निवासी बताये जा रहे हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ नयी दिल्ली साउथ के साइबर थाने में केस नंबर 99/25 के तहत बीएस की धारा 318(4), 319(2), 61(2) और 3(5) में मामला दर्ज है. दिल्ली साइबर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संगठित साइबर गिरोह से जुड़े हैं और ऑनलाइन ठगी के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं. साइबर पुलिस की जांच-पड़ताल के दौरान तीनों अभियुक्तों के अंडाल में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से शातिरों की गिरफ्तारी कर ली गयी. फिलहाल पूरा मामला छानबीन के अधीन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >