सैंथिया में भाजपा के पोस्टर फाड़े जाने पर विवाद, नेताओं में रोष

सैथिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 के रास कालीताला और वार्ड नंबर 16 में भाजपा के चुनावी पोस्टर फाड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

बीरभूम.

सैथिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 के रास कालीताला और वार्ड नंबर 16 में भाजपा के चुनावी पोस्टर फाड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गयी.

भाजपा का आरोप, रात में फाड़े गये पोस्टर

भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल से जुड़े लोगों ने रात के अंधेरे में पोस्टर फाड़ दिये. उन्होंने कहा कि सुबह घटना सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं में रोष है. भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि सैथिया की जनता इस घटना का विरोध करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होगी.

तृणमूल ने आरोपों को नकारा

वहीं स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस घटना में पार्टी के कार्यकर्ताओं की कोई भूमिका नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >