बंगाल चुनाव 2026: ‘सांप-सीढ़ी’ वाली सियासत, दुर्गापुर में TMC बांट रही लूडो, पिला रही कोल्ड ड्रिंक्स

TMC Ludo Campaign: दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस ने अनोखा प्रचार अभियान शुरू किया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को सांप-लूडो बांटे हैं, जिसमें भाजपा नेताओं को सांप और ममता सरकार की योजनाओं को सीढ़ी बताया गया है.

TMC Ludo Campaign| दुर्गापुर, नीरज श्रीवास्तव : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही प्रचार के नये और हैरान करने वाले पैंतरे सामने आने लगे हैं. इस्पात नगरी दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने के लिए ‘सांप-लूडो’ का सहारा लिया है.

सांप के सिर पर मोदी, शाह के कार्टून चित्र

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच बांटे जा रहे इस खास लूडो में सांप के सिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज भाजपा नेताओं की तस्वीरें लगायी गयी हैं. इस अनोखे प्रचार ने इलाके में राजनीतिक पारा गरमा दिया है. भाजपा ने इसे तृणमूल की ‘ओछी हरकत’ करार दिया है.

क्या है लूडो वाला संदेश?

  • दुर्गापुर के वार्ड नंबर 9 स्थित रामकृष्ण एवेन्यू इलाके में टीएमसी नेताओं ने इस दिलचस्प तरीके से अपना राजनीतिक संदेश घर-घर पहुंचाने की कोशिश की है. लूडो में सांपों के सिर पर पीएम मोदी, अमित शाह, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार और शमिक भट्टाचार्य के कार्टून चित्र हैं.
  • लूडो की सीढ़ियों पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और उसकी विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं (लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री आदि) को दर्शाया गया है.
  • टीएमसी नेता पल्लब रंजन नाग के मुताबिक, यह खेल केंद्र की भाजपा सरकार के ‘तानाशाही रवैये’ को दिखाने का एक जरिया है. उनका दावा है कि भाजपा को वोट देने का मतलब है घर में ‘सांप’ को दावत देना.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Ludo Campaign: कोल्ड ड्रिंक्स के साथ पॉलिटिकल मैसेज

प्रचार का तरीका केवल लूडो तक सीमित नहीं है. टीएमसी कार्यकर्ता राहगीरों और वाहन चालकों को लूडो गिफ्ट करने के साथ-साथ उन्हें कोल्ड ड्रिंक्स भी पिला रहे हैं. आयोजकों का मानना है कि इस मजेदार तरीके से आम जनता, विशेषकर युवाओं और बच्चों तक राजनीतिक संदेश आसान भाषा में पहुंचा रहा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: आसनसोल में DM और CP ने किया रूट मार्च, बोले- डरें नहीं, खुलकर करें मतदान

भाजपा का पलटवार- लूडो से नहीं जीता जाता दिल

इस अनोखे प्रचार अभियान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है. भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने कहा कि तृणमूल के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए वे इस तरह की ओछी हरकतों पर उतर आये हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लूडो बांटकर लोगों का दिल नहीं जीता जा सकता. बंगाल की जनता इस बार भाजपा को चुनकर बदलाव लाने के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें

मोदी सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी- महिला आरक्षण और परिसीमन को जोड़ना भारत बांटने की साजिश

बंगाल में ‘लापता’ बिहारी बाबू! आसनसोल के वार्ड-78 में पोस्टर लगाकर पूछा- विकास कहां है? भड़की TMC

रानीगंज में निजी जंग : भाजपा प्रत्याशी की पूर्व पत्नी ने लगाया अत्याचार का आरोप, पार्थ घोष बोले- टीएमसी ने पैसे देकर रची साजिश

बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी ने ममता बनर्जी और कांग्रेस को घेरा, कहा- अपनी बदहाली के लिए मुसलमान खुद जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >