राय मार्केट की कॉस्मेटिक दुकान में लूट, गार्ड से मारपीट

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के मोची पाड़ा स्थित राय मार्केट की एक कॉस्मेटिक दुकान में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने नाइट गार्ड की पिटाई कर उसे बंधक बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के मोची पाड़ा स्थित राय मार्केट की एक कॉस्मेटिक दुकान में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने नाइट गार्ड की पिटाई कर उसे बंधक बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बुधवार सुबह घटना सामने आने के बाद घायल नाइट गार्ड को पुलिस ने दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया.

नाइट गार्ड से मारपीट कर बनाया बंधक

घायल नाइट गार्ड की पहचान महादेव धीवर के रूप में हुई है, जो गोपालपुर गांव के निवासी हैं और पिछले 25 वर्षों से नाइट गार्ड का काम कर रहे हैं. दुकान के मालिक पप्पू बर्नवाल ने बताया कि बदमाशों ने पहले नाइट गार्ड की पिटाई की, फिर उसे बंधक बनाकर दुकान में लूटपाट की.

शटर तोड़कर घुसे, सीसीटीवी हार्ड डिस्क ले गये

पप्पू बर्नवाल के अनुसार, सुबह दुकान पहुंचने पर शटर टूटा हुआ मिला और नाइट गार्ड बंधी अवस्था में पड़ा था. बदमाश भागते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गये.

पुलिस जांच में जुटी, अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. नाइट गार्ड की पत्नी झरना धीवर ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने महादेव को इस हालत में देखा और सूचना दी. फिलहाल दुर्गापुर महकमा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >