मां, माटी, मानुष की सरकार में केवल लूट और भ्रष्टाचार हुआ है : शुभेंदु अधिकारी

कार्यक्रम के साथ ही आदिवासी सम्मेलन का भी आयोजन किया गया.

रामपुरहाट के गणपुर में भाजपा की विजय संकल्प सभा, आदिवासी सम्मेलन का आयोजन

बीरभूम. जिले के रामपुरहाट के गणपुर में रविवार को भाजपा की ओर से विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. सभा में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के साथ ही आदिवासी सम्मेलन का भी आयोजन किया गया.

सरकार पर तीखा हमला

आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा नेताओं ने राज्य की मां माटी मानुष की सरकार पर तीखा हमला बोला. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में केवल लूट और भ्रष्टाचार हुआ है. राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो चुकी है.

अवैध खनन और तस्करी के आरोप

नदी के किनारे मीडिया से बातचीत करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बालू खनन की स्थिति का जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पत्थर, बालू, कोयला और मवेशियों की तस्करी खुलेआम जारी है. तृणमूल के नेता और असामाजिक तत्व पुलिस को अपने इशारों पर चला रहे हैं.

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं और सरकारी नियुक्तियों में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेडिकल की छात्राएं तक सुरक्षित नहीं हैं.

रेलवे सेतु का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान शुभेंदु अधिकारी सिउड़ी हाट जन बाजार रेलवे सेतु भी पहुंचे. इस नये सेतु का उद्घाटन कर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >