झारखंड के विभिन्न इलाकों से आकर शिल्पांचल में पनाह ले रहे हैं साइबर अपराधियों ने गिरफ्तार होने के बाद जो खुलासा किया, उसे लेकर पुलिस भी हैरान है. धनबाद (झारखंड) जिला के मनियाडीहा थाना क्षेत्र का मुन्ना कुमार मंडल, गिरिडीह जिला के तारताड़ थाना क्षेत्र का उमेश मंडल और देवघर जिला के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र का दिलीप मंडल ने खुलासा किया कि झारखंड में अधिक रेड पड़ती है और विभिन्न इलाकों में नेटवर्क की समस्या रहती है. जिससे लॉगिन करने में काफी समय लगता है, दो तीन बार ओटीपी डालना होता है. जिसके कारण वे लोग सीमावर्ती राज्यों में आकर पनाह लेते हैं. आसनसोल में नेटवर्क की कोई समस्या नहीं है और यहां के लोग भी काफी सज्जन हैं. इसलिए यहां आकर पनाह लिए हैं. गौरतलब है कि पुलिस ने प्रतिबिम्ब पोर्टल की मदद से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न इलाकों से काफी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और सिलसिला जारी है. इसमें झारखंड के काफी आरोपी पकड़े गये. लगभग सभी मामलों में देखा गया कि ये लोग घर किराया पर लेकर लंबे समय से यहां रह रहे हैं और यहां से बैठकर कांड को अंजाम दे रहे हैं.
साइबर क्राइम को लेकर देश-विदेश में बदनाम है झारखंड, विभिन्न सूबों की पुलिस का लगा रहता है दौरा
देश में साइबर अपराध का जनक झारखंड राज्य के जामताड़ा जिला को माना जाता है. यहीं से इसकी शुरुआत हुई. जिसे लेकर झारखंड राज्य काफी चर्चा में रहा है. पूरे देश की पुलिस की निगरानी यहां के साइबर अपराधियों पर होती है. जिसके कारण वे अब अपना इलाका छोड़कर सीमावर्ती राज्यों में पनाह ले रहे हैं. जिसमें शिल्पांचल उनका पसंदीदा जगह है, यहां वे पकड़े भी जा रहे हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.