‘मेरा जो नुकसान हुआ है और किसी को न हो इसलिए मैंने चिकित्सक को मार डाला’

बर्दवान बादामतला इलाके में दिनदहाड़े आरएमपी चिकित्सक राजा भौमिक की हत्या के मामले में आरोपी युवक जीवन रुइदास को बुधवार को बर्दवान अदालत में पेश किया गया.

बर्दवान/पानागढ़.

बर्दवान बादामतला इलाके में दिनदहाड़े आरएमपी चिकित्सक राजा भौमिक की हत्या के मामले में आरोपी युवक जीवन रुइदास को बुधवार को बर्दवान अदालत में पेश किया गया. मंगलवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी.

आरोपी का दावा

अदालत ले जाते समय मीडिया से बातचीत में जीवन रुइदास ने दावा किया कि डॉक्टर के गलत इलाज के कारण एक माह पहले उसकी दादी की मौत हो गयी थी. उसने कहा कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया, ताकि आगे किसी और को नुकसान न हो और किसी की जान न जाये.

पत्नी ने दर्ज करायी शिकायत

इधर, मृतक चिकित्सक की पत्नी ने बर्दवान सदर थाना में जीवन रुइदास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है.

पुलिस रिमांड की मांग

पुलिस ने मामले की जांच के लिए जीवन रुइदास को दस दिनों के पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी अदालत में दी है. पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >