तेज गर्मी के बाद बारिश से मिली राहत, दुर्गापुर में बदला मौसम का मिजाज

शिल्पांचल और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद सोमवार को मौसम ने करवट ली.

दुर्गापुर.

शिल्पांचल और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद सोमवार को मौसम ने करवट ली. सुबह कड़ी धूप के बाद दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी. बारिश की फुहारों ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई.

मौसम सुहावना होने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई और लोगों के चेहरे खिल उठे. बच्चों ने बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाते नजर आये. बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और वातावरण में ठंडक महसूस हुई. पेड़-पौधे भी ताजगी से भर उठे और धूल व प्रदूषण में कमी आयी. हालांकि कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी दिखी, जिससे स्थानीय लोगों को थोड़ी परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >