पुनर्वासन की मांग पर इसीएल बंकोला एरिया का काम ठप

गांव के पुनर्वासन की मांग को लेकर इसीएल बंकोला एरिया के नाकडाकुंदा पैंच का काम बंद कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया.

पांडवेश्वर.

गांव के पुनर्वासन की मांग को लेकर इसीएल बंकोला एरिया के नाकडाकुंदा पैंच का काम बंद कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के कारण गांव रहने लायक नहीं रह गया है.

ब्लास्टिंग से खतरे का आरोप

ग्रामीण प्रतिनिधि सुकुमार मंडल ने कहा कि ज्वाल भांगा ग्राम के पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चारों ओर ओसीपी होने से गांव बंजर हो चुका है. लगातार हो रही ब्लास्टिंग के दौरान घरों में तेज कंपन होता है. इससे किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई है. उन्होंने प्रबंधन से मांग की कि गांव को किसी सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाये.

बेरोजगारी बढ़ने का दावा

सुकुमार मंडल ने कहा कि गांव के करीब 400 किसान मजदूरी कर जीवन यापन करते थे. गांव की अधिकांश जमीन इसीएल ने अधिग्रहित कर ली है, जिससे बेरोजगारी बढ़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि इसीएल की वजह से जो लोग बेरोजगार हुए हैं, उनकी जिम्मेदारी इसीएल को लेनी चाहिए.

ग्रामीणों की एकजुट मांग

प्रदर्शन के दौरान सभी ग्रामवासी मौजूद रहे और पुनर्वासन व रोजगार को लेकर इसीएल प्रबंधन से ठोस कदम उठाने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >