पुरुलिया : बुजुर्ग महिला के घर में हुई एसआइआर प्रक्रिया के तहत सुनवाई

पैर और घुटनों की गंभीर समस्या से जूझ रही 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लिए रघुनाथपुर-1 ब्लॉक प्रशासन ने घर पर ही एसआइआर प्रक्रिया से जुड़ी सुनवाई की व्यवस्था की.

पुरुलिया.

पैर और घुटनों की गंभीर समस्या से जूझ रही 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लिए रघुनाथपुर-1 ब्लॉक प्रशासन ने घर पर ही एसआइआर प्रक्रिया से जुड़ी सुनवाई की व्यवस्था की. रघुनाथपुर शहर के 13 नंबर वार्ड की निवासी बुलुरानी सरकार लंबे समय से घुटनों के दर्द के कारण चलने में असमर्थ हैं. उन्होंने स्थानीय बीएलओ से घर पर सुनवाई कराने का आग्रह किया था.

संयुक्त बीडीओ पहुंचे घर

परिस्थिति को समझते हुए मंगलवार रात संयुक्त बीडीओ सुषांत प्रमाणिक स्वयं उनके घर पहुंचे और आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करायी. अधिकारियों के अनुसार, मानवीय आधार पर यह कदम उठाया गया.

दस्तावेज सत्यापन के बाद नाम सूचीबद्ध

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक वर्ष 2002 की सूची में नाम दर्ज नहीं होने के कारण बुजुर्ग महिला के घर नोटिस भेजा गया था. बाद में सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षिका के पेंशन दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन संभव हुआ. दस्तावेज जांच के बाद पूरी प्रक्रिया संपन्न कर उनके नाम को सूचीबद्ध किया गया.

प्रशासनिक पहल की सराहना

इस संवेदनशील पहल से इलाके में प्रशासन की सकारात्मक छवि बनी है. स्थानीय लोगों ने चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों को इस कदम के लिए धन्यवाद दिया. उल्लेखनीय है कि इसी मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी. इससे पहले ही चुनाव आयोग की ओर से की गयी यह कार्रवाई एक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >