रामपुरहाट में अभिषेक की जनसभा की तैयारियों का लिया जायजा

जिले के रामपुरहाट स्थित विनोदपुर मैदान में आगामी 6 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा आयोजित की जाएगी.

बीरभूम.

जिले के रामपुरहाट स्थित विनोदपुर मैदान में आगामी 6 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा आयोजित की जाएगी. इसे लेकर शनिवार को रामपुरहाट विधायक व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी, जिला परिषद सभाधिपति काजल शेख सहित अन्य तृणमूल नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर आशीष बनर्जी ने बताया कि बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक के बाद जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस जनसभा में बीरभूम जिले के साथ-साथ मुर्शिदाबाद और बर्दवान जिलों से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग शामिल होंगे. करीब चार लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है. इसी को ध्यान में रखते हुए मैदान में युद्ध स्तर पर तैयारी का काम शुरू कर दिया गया है. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अनुसार, इस जनसभा को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है. जिला कोर कमेटी के निर्देश पर बूथ अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक स्तर के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें. इसके लिए बस, ट्रेन और निजी वाहनों के माध्यम से लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाने की योजना बनायी गयी है. राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि अभिषेक बनर्जी इस जनसभा के मंच से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या संदेश देंगे और कैसे राजनीतिक बिगुल फूंकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >