चुनाव आयोग के छह सूत्री निर्देशों पर डीम व सीपी की सीएपीएफ अफसरों संग बैठक

प्रथम चरण में 23 अप्रैल को जिला में चुनाव को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा कर रहा है और चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्णरूप से क्रियान्वयन हो, यह सुनिश्चित करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है.

आसनसोल.

प्रथम चरण में 23 अप्रैल को जिला में चुनाव को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा कर रहा है और चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्णरूप से क्रियान्वयन हो, यह सुनिश्चित करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी (डीइओ) पोन्नमबालम.एस, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के कंपनी कमान्डेंट, डिप्टी कमांडेंट व अन्य आधिकरियों के साथ बैठक की. बैठक में चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों को।क्रियान्वयन में लाने की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

हिंसामुक्त, भयमुक्त, प्रभावमुक्त चुनाव कराना है सबसे बड़ी चुनौती

चुनाव आयोग ने इसबार के चुनाव के लिए छह सूत्री निर्देश जारी किया है, जिसे पूरी तरह अमल में लाना सभी के लिए चुनौती बनी हुई है. आयोग ने हिंसामुक्त, भयमुक्त और प्रभावमुक्त चुनाव के साथ फर्जी वोट, बूथ जाम और सोर्स जाम (मतदाता निर्वाद तरीके से मतदान केंद्रों तक पहुंचे) यह छह मुद्दों को सुनिश्चित करने को कहा है. जिसे लेकर पुलिस आयुक्त सभी थानों में बैठक कर इसकी जानकारी सभी तक पहुंचाया और रणनीति के तहत कार्य करने का आदेश दिया है. सोमवार को सीएपीएफ के कंपनी कमान्डेंट व अन्य अधिकारियों को लेकर डीइओ और पुलिस आयुक्त ने बैठक की. आयोग के सभी गाइडलाइन पर विस्तृत चर्चा हुई. सीएपीएफ जवानों को कार्य करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो रही है या नहीं? इसपर भी चर्चा हुई.

जिला में अबतक 17 कंपनी सीएपीएफ की हो चुकी है तैनाती

जिला में अबतक 17 कंपनी सीएपीएफ की तैनाती हुई है, इनकी संख्या आगे और भी बढ़ेगी. चुनाव आयोग के गाइडलाइन के आधार पर जिला के सभी बूथों पर इनकी एक राउंड की चक्कर हो चुकी है और दूसरे राउंड की चक्कर चल रही है. सीएपीएफ के कमांडर इलाके को पूरी तरह से समझ रहे हैं, ताकि चुनाव के दिन उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. हर दिन इलाके में इनकी रुट मार्च हो रही है, जिससे चुनाव को लेकर लोगों में यदि कोई डर हो, तो उसे कम किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >