बर्नपुर : आइएसपी में लगी सुरक्षा प्रदर्शनी, नवाचार पर दिया गया जोर

सेल–इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) के कोकओवन एंड कोल केमिकल विभाग की ओर से 27 अप्रैल को भव्य सुरक्षा प्रदर्शनी आयोजित की गई.

बर्नपुर.

सेल–इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) के कोकओवन एंड कोल केमिकल विभाग की ओर से 27 अप्रैल को भव्य सुरक्षा प्रदर्शनी आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने किया. इस मौके पर कार्यकारी निदेशक विपिन कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे.

सुरक्षा मॉडल और तकनीक की नुमाइश

प्रदर्शनी में विभाग की विभिन्न इकाइयों की ओर से तैयार कई नवाचार मॉडल पेश किए गए. इन मॉडलों के जरिए डिजिटल, विद्युत और यांत्रिक क्षेत्रों में अपनाए गए सुरक्षा उपायों को दर्शाया गया, जिससे कार्यस्थल सुरक्षा को तकनीक और नवाचार से मजबूत करने की पहल सामने आई.

नाट्य प्रस्तुतियों से दिया जागरूकता संदेश

कार्यक्रम में दो नाट्य प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहीं. पहली प्रस्तुति में असुरक्षित कार्य व्यवहार के दुष्परिणाम दिखाए गए, जबकि दूसरी में अग्नि सुरक्षा और आग की स्थितियों में सही अग्निशामक यंत्र के उपयोग की जानकारी दी गई. प्रदर्शनी का उद्देश्य सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >