रानीगंज में भाजपा का चला जनसंपर्क अभियान

कुछ माह बाद पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए मंगलवार को रानीगंज के मंडल-03 और शारदापल्ली इलाके में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

रानीगंज.

कुछ माह बाद पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए मंगलवार को रानीगंज के मंडल-03 और शारदापल्ली इलाके में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया. भाजपा नेता और रानीगंज भाजपा प्रभारी आशा शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और अगले चुनाव में भगवा पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

इस अभियान के दौरान रानीगंज भाजपा मंडल के कई वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे जिनमे सुंदर बरनवाल, राजा शर्मा, विश्वजीत कर्मकार, सूरज शर्मा उत्तम चौहान थे.

आशा शर्मा ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल में विकास की गति पूरी तरह थम गई है उन्होंने मतदाताओं को समझाया कि राज्य की उन्नति के लिए सत्ता परिवर्तन क्यों आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल में बुनियादी विकास का कोई ठोस काम नहीं हुआ है. बंगाल के बच्चों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के लिए भाजपा की जीत जरूरी है. माताओं और बहनों को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है.बताया कि जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों का उत्साह देखने लायक था.आज लोगों के घर-घर जाकर उनसे मिलना सुखद रहा।जनता की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है और लोग अब बदलाव चाहते हैं. भाजपा के इस अभियान से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कार्यकर्ताओं का दावा है कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान पूरे रानीगंज क्षेत्र में और भी व्यापक स्तर पर चलाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >