कांकसा में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा में तनातनी भारी पुलिस बल ने पहुंच कर टाल दिया टकराव

इस क्रम में मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ बाजार चौमाथे पर भाजपा के गलसी मंडल-छह की ओर से निकाली गयी रैली और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस का आमना-सामना हो गया.

दोनों दलों के आमने-सामने होने से बनी तनावपूर्ण स्थिति, काबू पाने में पुलिस के छूटे पसीने भाजपा ने शिल्पांचल में जगह-जगह निकाली रैली, तो तृणमूल ने भी किया धिक्कार मार्च बर्दवान/पानागढ़. भारतीय सेना पर राज्य की मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ जहां भाजपा ने राज्यव्यापी कार्यसूची के तहत शिल्पांचल में भी जगह-जगह विरोध रैली निकाली, वहीं राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय बलों की ओर से उसके भाषा मंच को हटाये जाने और भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला बोलनेवालों पर कथित जुल्म के विरुद्ध जगह-जगह धिक्कार जुलूस निकाला. इस क्रम में मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ बाजार चौमाथे पर भाजपा के गलसी मंडल-छह की ओर से निकाली गयी रैली और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस का आमना-सामना हो गया. दोनों पार्टी के कार्यकर्ता काफी गुस्से में थे और जम कर नारेबाजी कर रहे थे. समय रहते भारी पुलिस बल ने वहां पहुंच कर टकराव की स्थिति टाल दी. बिगड़ती स्थिति पर काबू पाने में पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गये. मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय,पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल समेत अन्य नेता गण और कार्यकर्ता गण मौजूद थे. रमन शर्मा ने कहा कि राज्य की सीएम ने भारतीय सेना के खिलाफ जो टिप्पणी की है, उसकी जितनी निंदा की जाये कम है. उसके खिलाफ पानागढ़ में विरोध रैली निकाली गयी. यहीं पर तृणमूलकर्मी भी धिक्कार जुलूस निकालते हुए भाजपाइयों के सामने आ गये.उधर, पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी में भी तृणमूल कांग्रेस ने विशाल विरोध रैली निकाली और भारतीय सेना की ओर से उसके भाषा दिवस मंच को हटाये जाने पर प्रतिवाद जताया. जहां भाजपा राज्य की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय सेना के खिलाफ दिए गए अशालीन बयान के विरोध में प्रतिवाद जताया जा रहा था वहीं तृणमूल कांग्रेस द्वारा भारतीय सेना द्वारा भाषा दिवस को लेकर बनाए गए मंच को खुलवा दिए जाने की बाद तृणमूल कांग्रेस का भी सेना के खिलाफ प्रतिवाद जुलूस आमने सामने पड़ गया. परिस्थिति बिगड़ते देख कांकसा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >