कोरोना से इंटरनेट पर ऑनलाइन ठगी की बाढ़

कोरोना वायरस से दहशत का फायदा उठाकर इंटरनेट में ऑनलाइन ठगी की बाढ़-सी आ गयी है. ऑनलाइन शातिर ठग लोगों की इस मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ठगने के कई तरीके अपना रहे हैं.

कोलकाता : कोरोना वायरस से दहशत का फायदा उठाकर इंटरनेट में ऑनलाइन ठगी की बाढ़-सी आ गयी है. ऑनलाइन शातिर ठग लोगों की इस मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ठगने के कई तरीके अपना रहे हैं. साइबर एक्सपर्ट लोगों को ठगी का शिकार होने के पहले ही उन्हें सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं.

इस तरह से बिछाया गया ठगी का जाल :

साइबर एक्सपर्ट संजीव सेनगुप्ता का कहना है कि एनरॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर में कई ऐसे एप्स आ गये हैं, जो कोरोना व कोविड (वायरस का नाम) के नाम से उपलब्ध हैं. इन एप्स में कोरोना वायरस से निपटने के लिए आवश्यक टिप्स देने का दावा किया गया है.

असलियत तो यह है कि अनजाने में वायरस से निपटने की जानकारी के लिए जैसे ही लोग इन एप्स को मोबाइल में डाउनलोड करेंगे, तुरंत मोबाइल हैक हो जायेगा. मोबाइल सामान्य करने के लिए ग्राहकों से मोटी रकम की मांग की जायेगी.

कोरोना पीड़ित लोगों की मदद के नाम पर ठगी :

एक्सपर्ट बताते हैं कि इंटरनेट पर कई नये वेबसाइट हैं, जो कोरोना पीड़ितों की मदद के नाम पर आवेदन कर रहे हैं. इस तरह की वेबसाइट पर विश्वास ना करें. ऑनलाइन ठगी को अंजाम देनेवाले शातिर की दिमाग की यह उपज है. लोग इस तरह की वेबसाइट से भी खुद को दूर रखें.

कोरोना से संबंधित कोई लिंक से साथ मैसेज आये, तो उसपर क्लिक ना करें :

साइबर विशेषज्ञ तथागत दत्ता बताते हैं कि इन दिनों लोगों के मोबाइल फोन पर कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता के संबंध में अनजान स्त्रोत से अलग-अलग जानकारियों के बारे में कई तरह के लिंक भेजे जा रहे हैं. इस तरह का कोई लिंक अगर मोबाइल पर आये, तो उनपर क्लिक ना करें. ऐसा करनेवालों के बैंक अकाउंट से संबंधित निजी जानकारी साइबर ठगों के पास चले जाने का खतरा बना रहता है.

घर बैठे काम का सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर भी हो रही ठगी :

श्री दत्ता बताते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कई कंपनियां अपने कर्मचारियों से घर बैठे काम करवा रही है. कई स्कूल प्रबंधन छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लेने की व्यवस्था किये हैं. इसी का फायदा उठाकर कई ऐसे सॉफ्टवेयर बेचे जा रहे हैं, जिसे खरीदनेवाले ठगी के शिकार हो सकते हैं. इसके कारण ऐसा करने के पहले सतर्क हो जायें.

ऑनलाइन बिक रहे हैं नकली सैनिटाइजर व मास्क :

साइबर एक्सपर्ट राजश्री रॉय चौधरी ने बताया कि मौजूदा समय में लोगों में कोरोना वायरस से बचने के लिए ब्रैंडेड कंपनियों के मास्क व सैनिटाइजर की मांग काफी ज्यादा है. इसी का फायदा उठाकर इंटरनेट पर कई ऐसे वेबसाइट हैं, जो लोगों को सस्ते में मास्क व सैनिटाइजर बेच रहे हैं. जो खरीद रहे हैं उन्हें सैनिटाइजर के बदले पानी या अन्य केमिकल भेजे जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >