पुरुलिया से हिमांशु सिंह की रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुरुलिया जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गयी. जिला शासक कार्यालय परिसर से निकली तिरंगा रैली में करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. रैली में जिला शासक सुधीर कोंथम, जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज, अतिरिक्त जिला शासक, डीएफओ समेत शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. पुरुलिया की पारंपरिक छऊ नृत्य टीम ने भी रैली में हिस्सा लेकर आकर्षण बढ़ाया.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छात्र-छात्राएं हुईं शामिल
रैली में करीब दो हजार छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों के शामिल होने की बात प्रशासन की ओर से कही गयी. जिला शासक सुधीर कोंथम ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अगले सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक देश के प्रति गर्व, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि आज जिला शासक कार्यालय से रैली के माध्यम से अभियान की शुरुआत की गयी है.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
