एसआइआर प्रक्रिया का विरोध, इलम बाजार में चक्काजाम लाठीचार्ज में कई घायल

बीरभूम जिले के इलम बाजार में शनिवार को एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आम लोगों ने पानागढ़-दुबराजपुर सड़क पर सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया.

बोलपुर.

बीरभूम जिले के इलम बाजार में शनिवार को एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आम लोगों ने पानागढ़-दुबराजपुर सड़क पर सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने अवरोध हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये. बोलपुर एसएसपी राणा मुखर्जी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय ध्वज लेकर सुबह से सड़क अवरोध किए हुए थे. पुलिस ने कई बार अवरोध हटाने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बात नहीं मानी. इसके बाद सड़क से अवरोध हटाकर वाहनों का आवागमन सुचारू किया गया. इधर, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसआईआर के नाम पर चुनाव आयोग बार-बार आम लोगों को परेशान कर रहा है. कभी एक तो कभी दूसरी वजह बताकर नोटिस दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भय और असंतोष बढ़ रहा है. इसी के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से सड़क अवरोध कर विक्षोभ जताया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई लोग घायल हुए. घटना के बाद इलम बाजार बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बातचीत के बावजूद स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी और इलाके में तनाव का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >