आसनसोल : तालाब किनारे 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी

हालांकि उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक रहस्य बना हुआ है.

सुबह शौच के लिए निकला था घर से, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

आसनसोल. आसनसोल साउथ पुलिस फांड़ी अंतर्गत बराचक बोयला धौड़ा इलाके में स्थित एक तालाब के पास 15 वर्षीय शुभम प्रसाद का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि शुभम शौच के लिए तालाब किनारे गया था. हालांकि उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक रहस्य बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

तालाब किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभम तालाब के किनारे औंधे मुंह अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला. शव देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शौच के लिए वहां गया था. सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी शुभम के परिजनों और पुलिस को दी.

परिजनों का बयान

शुभम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. सूचना मिलने पर उसकी मां मौके पर पहुंचीं और बेटे को उठाने का प्रयास करने लगीं. बताया गया है कि शुभम की मां बोल नहीं सकती हैं और वह इधर-उधर भागकर लोगों से मदद मांग रही थीं.

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर आसनसोल साउथ पुलिस फांड़ी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की. पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शुभम को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस ने जांच के दौरान स्थानीय लोगों और शुभम के परिजनों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही शुभम की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >