बांकुड़ा.
आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा ने यात्री का ट्रेन में खोया हुआ मोबाइल फोन लौटाया. आरपीएफ के अनुसार सोमवार की सुबह मेरी सहेली की प्रभारी एलएसआइ अल्पना कुमारी, सब इंस्पेक्टर एके पांडेय व लेडी कॉन्स्टेबल एन अनुराधा बांकुड़ा रेलवे स्टेशन की नियमित जांच कर रहे थे. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन नंबर 12827 पुरुलिया हावड़ा के आगमन पर ट्रेन के भीतर जांच की जा रही थी. जांच के दौरान कोच नंबर डी एक में फर्श पर एक मोबाइल फोन मिला. उपलब्ध यात्रियों से पूछे जाने पर किसी ने उसके मालिकाने का दावा नहीं किया. फोन को ऑपरेशन अमानत के तहत बरामद किया गया. इस बीच मोबाइल फोन के मालिक ने अपने मोबाइल फोन के खो जाने के बारे में सूचना दी और उन्होंने दावा किया कि मोबाइल फोन उनका है. उचित सत्यापन और पहचान के बाद उक्त बरामद मोबाइल फोन उन्हें सौंप दिया गया. वहीं एक अन्य घटना में आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा द्वारा यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ बैग लौटाया गया. आरपीएफ के अनुसार दोपहर को झंटीपाहारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर- 18036 से एक यात्री के बैग के ट्रेन में छूट जाने के बारे में एसएमआर से जानकारी प्राप्त हुई. बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पर उक्त ट्रेन के आगमन पर आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के एएसआई मनीष कुमार और एलएचसी कुमकुम मुखर्जी व कांस्टेबल मलय दास ने ट्रेन में जांच की और बैग को बरामद किया गया. आगे की कार्यवाही के लिए बैग को आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा में रखा गया और मालिक को अपने बरामद बैग को प्राप्त करने के लिए उचित दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा में आने की सलाह दी गयी. मालिक के आरपीएफ पोस्ट में आने के बाद कानूनी औपचरिकताओं के बाद बैग उन्हें सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
