एलपीजी किल्लत पर गैस एजेंसी से चेंबर की वार्ता, जल्द हालात सुधरने का भरोसा

पश्चिम एशिया में इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर रानीगंज में भी साफ दिख रहा है.

रानीगंज.

पश्चिम एशिया में इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर रानीगंज में भी साफ दिख रहा है. स्थानीय मिलन कांति मंडल (एचपी गैस डीलर) के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश और सिलिंडर की भारी किल्लत को देखते हुए सोमवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सक्रिय कदम उठाया.

रीजनल मैनेजर से मिले चार सदस्यीय प्रतिनिधि

चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गापुर स्थित एचपी एलपीजी के रीजनल मैनेजर लोकेश सक्सेना से मुलाकात की. इस दल में जुगल प्रसाद गुप्ता(अध्यक्ष) रोहित खेतान (चैयरमेन),शरत कनोडिया (सचिव ) तथा मनोज केशरी (कार्यकारी अध्यक्ष) थे.

नंदलाल ट्रस्ट परिसर से होगा वितरण ; राहत की उम्मीद

समस्या के समाधान हेतु जुगल गुप्ता ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जिनमे भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए अब रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के बगल स्थित नंदलाल जालान फाउंडेशन ट्रस्ट के परिसर में गैस सिलिंडर का वाहन खड़ा होगा. बुधवार से प्रतिदिन लगभग 400 ऐसे उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिये जाने के आसार हैं, जिनके मोबाइल फोन पर ओटीपी(डैक) आ चुका है. रीजनल मैनेजर ने आश्वस्त किया है कि दो दिनों के अंदर सुधार दिखने लगेगा और एक हफ्ते में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जायेगी.

ग्राहकों का फूटा गुस्सा, कालाबाजारी का आरोप

दूसरी और मंगलवार को भी रानीगंज बर्न्स प्लॉट के स्थित मंडल एचपी गैस एजेंसी के सामने ग्राहकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्राहकों का आरोप था कि 20-22 दिन बीत जाने और भुगतान होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जबकि मोबाइल पर ””डिलीवरी”” के मैसेज आ रहे हैं.लोगों ने आरोप लगाया कि सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है. कई लोग अपनी ड्यूटी और जरूरी काम छोड़कर एजेंसी के चक्कर काट रहे थे. अब चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल से पीड़ित ग्राहकों में उम्मीद की किरण जगी है.

डीलर पर लगा अर्थदंड, ”मयूरी कंपनी” को सौंपी जिम्मेदारी

बैठक के बाद अध्यक्ष जुगल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रीजनल मैनेजर के साथ वार्ता काफी सकारात्मक रही. उन्होंने बताया कि मिलन कांति मंडल के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कंपनी ने उन पर जुर्माना लगाया है. वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आसनसोल के गैस डीलर ”मयूरी कंपनी” को रानीगंज के साथ टैग कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >