नायाब मामला : साइबर क्राइम थाने में दर्ज हो गया रेप केस

बात नहीं मानने पर बुरे अंजाम की धमकी दे रहा है.

ट्रेन में हुई दोस्ती महिला को पड़ी भारी, शादी टूटने के कगार पर

ट्रेन में दोस्ती के बाद इंस्टाग्राम आइडी का हुआ आदान-प्रदान, महिला के अंतरंग पलों की फोटो हुई वायरल

आसनसोल. आसनसोल साइबर क्राइम थाना में अपने किस्म का एक अनोखा मामला दर्ज हुआ, जिसमें पीड़िता ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान एक व्यक्ति से परिचय के बाद इंस्टाग्राम आइडी का लेनदेन हुआ. जिसके बाद उस व्यक्ति ने महिला को अपने चंगुल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया और महिला की नग्न और आपत्तिजनक पल की तस्वीर वायरल कर दिया. बात नहीं मानने पर बुरे अंजाम की धमकी दे रहा है. महिला की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना आसनसोल में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1)/64(2)(एम)/74/75/79/351(2)/356/127 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. महिला ने शिकायत में बताया कि 20 मई 2025 को अपने पति के साथ ट्रेन में यात्रा करने के दौरान आदित्य बिक्रम सिंह नामक व्यक्ति से परिचय हुआ. वह बलिया (यूपी) का मूल निवासी व कोलकाता में रहता है.

परिचय के बाद इंस्टाग्राम आइडी को लेनदेन हुआ. उसके बाद उस व्यक्ति के विभिन्न नम्बरों से लगातार फोन करने वीडियो कॉल पर बात करने के लिए धमकी देने लगा. बात नहीं करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा.वीडियो कॉल पर नग्न होने के लिए दाबाव बनाया. जिसके बाद से वह ब्लैकमेलिंग करके विभिन्न होटलों में ले जाकर यौन शोषण करने लगा.

विरोध करने पर सारा फोटो वायरल करने की धमकी देता. उसकी बात नहीं मानने पर आखिरकार उसने सारी आपत्तिजनक पल का फोटो उसके पति को भेज दिया. महिला मानसिक रूप से परेशान होकर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >