खास बातें
Raniganj Road Accident News| रानीगंज, जितेंद्र त्रिवेदी : पश्चिम बंगाल के रानीगंज में मंगलवार शाम एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है. सियारसोल राजबाड़ी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने साइकिल सवार को न केवल जोरदार टक्कर मारी, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करते हुए उसे करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटा.
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ड्राइवर को बचाया
इस खौफनाक मंजर को देख प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गयी. घटना के बाद गुस्सायी भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए कार चालक की जमकर धुनाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया.
साइकिल सवार को घसीटकर भागने की कोशिश
घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सफेद रंग की कार रानीगंज बाजार से पंजाबी मोड़ की ओर बेहद तेज गति से जा रही थी. सियारसोल राजबाड़ी मोड़ के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति अपनी साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी कार ने उन्हें चपेट में ले लिया.
इसे भी पढ़ें : ‘फेक न्यूज’ का युद्ध : आसनसोल में बेकाबू बस ने मचायी तबाही, TMC ने CISF पर मढ़ा दोष, सच निकला कुछ और
100 मीटर तक घसीटा, मची चीख पुकार
टक्कर के बाद चालक ने वाहन रोकने की बजाय भागने की कोशिश की. इस चक्कर में घायल व्यक्ति साइकिल समेत कार के निचले हिस्से में फंस गया और करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया. राहगीरों के चिल्लाने और कार के आगे आने के बाद चालक को रुकना पड़ा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भीड़ का फूटा गुस्सा, NH-14 पर लगा भीषण जाम
जैसे ही कार रुकी, स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लोगों ने चालक को कार से खींचकर बाहर निकाला और मौके पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस बीच, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कार के नीचे से निकालकर तुरंत रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.
Raniganj Road Accident News: राष्ट्रीय राजमार्ग जाम
हंगामे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-14 (NH-14) पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. लगभग एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिसे बाद में रानीगंज पुलिस ने बहाल कराया.
इसे भी पढ़ें : काली पहाड़ी में सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत
अतिक्रमण ने सड़क को बनाया डेथ जोन
हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लोगों का आरोप है कि सियारसोल राजबाड़ी मोड़ पर अवैध अतिक्रमण के कारण पैदल चलना दूभर हो गया है. फुटपाथों पर दुकानों और ठेलों का कब्जा है, जिससे लोगों को मुख्य सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है. शाम के समय भारी वाहनों और बेतरतीब ट्रैफिक के कारण यह इलाका दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन गया है.
इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में बाइक सवार दुमका के युवक की मौत, दो घायल
लोगों ने प्रशासन को दी चेतावनी
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सियारसोल राजबाड़ी मोड़ को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया और यातायात व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे. फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल के रानीगंज में सड़क हादसा, टूरिस्ट बस के 16 यात्री घायल
