बंगाल के बाघमुंडी में 459 किलो प्रतिबंधित पोस्ता बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पुरुलिया जिला पुलिस ने एक बड़ी नशीले पदार्थ विरोधी अभियान में 459.14 किलो संदिग्ध पोस्त की भूसी का चूर्ण बरामद किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो बीरभूम जिले के रहने वाले हैं.

पुरुलिया : पुरुलिया जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 459.14 किलो संदिग्ध पोस्त की भूसी का चूर्ण बरामद किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल आरोपियों को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया है जहां पुलिस ने रिमंड के लिए आवेदन किया है.

15 नायलॉन के बोरा जब्त

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात बाघमुंडी थाना क्षेत्र के SH-4 स्थित झालदा-बालरामपुर रोड पर नाका चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका गया. तलाशी लेने पर वाहन से 15 नायलॉन के बोरों में रखा कुल 459.14 किलो संदिग्ध पोस्त की भूसी का चूर्ण बरामद हुआ. मामले में हसन अली उर्फ लालन और शेख कुर्बान को गिरफ्तार किया गया है.

दोनों तस्कर बीरभूम के निवासी

गिरफ्तार दोनों आरोपी बीरभूम जिले के इलामबाजार थाना क्षेत्र के सोनमणि गांव के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस ने बताया कि कार्यपालक दंडाधिकारी सह बाघमुंडी के बीडीओ, झालदा के एसडीपीओ और बाघमुंडी थाना प्रभारी की मौजूदगी में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई.पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में बाघमुंडी थाने में 19 अगस्त 2026 को कांड संख्या 130/26 दर्ज किया गया है. एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >