जयपुर सीट पर भाजपा के कुड़मी चेहरे विश्वजीत का पुरजोर विरोध, सड़क पर हिंदू सेवादल

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची में जयपुर विधानसभा सीट से आदिवासी कुड़मी समाज के युवा नेता विश्वजीत महतो को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पुरजोर विरोध होने लगा है.

पुरुलिया.

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची में जयपुर विधानसभा सीट से आदिवासी कुड़मी समाज के युवा नेता विश्वजीत महतो को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पुरजोर विरोध होने लगा है. इसके खिलाफ हिंदू सेवादल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े हैं और जयपुर सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी को बदलने की मांग कर रहे हैं.

प्रत्याशी के खिलाफ प्रदर्शन, जलायीं तस्वीरें

भाजपा की ओर से 111 सीटों की सूची में आदिवासी कुड़मी समाज के युवा चेहरे विश्वजीत महतो को टिकट दिया गया है. वे कुड़मी समाज के मुखिया अजीत प्रसाद महतो के पुत्र हैं. प्रत्याशी घोषित होते ही हिंदू सेवादल ने जयपुर शहर में विरोध प्रदर्शन किया और अजीत प्रसाद महतो व विश्वजीत महतो की तस्वीरें जलाकर नाराजगी जताई.

पुराने बयान पर जताया रोष

हिंदू सेवादल का आरोप है कि अजीत प्रसाद महतो ने पूर्व में सार्वजनिक मंचों से भाजपा और सनातन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं. संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसी वजह से वे विश्वजीत महतो का समर्थन नहीं करेंगे और भाजपा से प्रत्याशी बदलने की मांग करते हैं.

प्रत्याशी का टिप्पणी से इनकार

विवाद पर विश्वजीत महतो ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया. विश्वजीत महतो ने कहा कि वे सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. साथ ही बताया कि मामले की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दे दी गयी है और जो भी निर्णय लिया जायेगा, वही अंतिम व मान्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >