प्रसेनजीत के खिलाफ पोस्टर से बांकुड़ा की राजनीति गरम

जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी के खिलाफ लगाए गए एक पोस्टर को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

बांकुड़ा.

जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी के खिलाफ लगाए गए एक पोस्टर को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि पिछले आम चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष ने पार्टी के खिलाफ काम किया और तृणमूल कांग्रेस का साथ दिया. साथ ही यह भी सवाल उठाया गया है कि कथित सबूतों के साथ जिला और राज्य नेतृत्व को जानकारी देने के बावजूद उन्हें पद से क्यों नहीं हटाया गया. पोस्टर में तथाकथित ‘सेटिंग थ्योरी’ का भी संकेत दिया गया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पोस्टर किसने और कहां से लगाया. पोस्टर पर किसी संगठन या व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है. इस मामले को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है, जबकि तृणमूल ने इसे भाजपा का आंतरिक गुटीय संघर्ष बताया है.

तृणमूल व भाजपा के बयान

तृणमूल नेता और बांकुड़ा नगरपालिका की चेयरपर्सन अलका सेन मजूमदार ने कहा कि तृणमूल का इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा के भीतर गुटबाजी का नतीजा है, जहां पूर्व सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष के अलग-अलग गुट सक्रिय हैं. वहीं, आरोपों को भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस असल में भगवा पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरायी हुई है और उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है. भाजपा के अन्य जिला नेताओं ने भी इसे सत्तारूढ़ दल की साजिश बतायाहै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >