चुनाव के मद्देनजर पूर्व बर्दवान में सड़क पर पुलिस की कड़ी चौकसी

राज्य मेंआगामी विधानसभा चुनाव को सुचारू व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूर्व बर्दवान जिले के सदर दक्षिण महकमा में भारी पुलिस गतिविधि देखी जा रही है.

बर्दवान/पानागढ़.

राज्य मेंआगामी विधानसभा चुनाव को सुचारू व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूर्व बर्दवान जिले के सदर दक्षिण महकमा में भारी पुलिस गतिविधि देखी जा रही है. जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने अनुमंडल के अधीन हर थाना क्षेत्र का दौरा किया.

निरीक्षण के साथ संबंधित थानों के अधिकारियों के साथ कई ब्रीफिंग-सत्र आयोजित किये गये. चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने, सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश दिये गये. इस निरीक्षण एवं ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अर्क बनर्जी, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) लाल्टू हलदार एवं एसडीपीओ-सदर दक्षिण अभिषेक मंडल उपस्थित थे. मौके पर हर थाने के प्रभारी एवं उप-निरीक्षक भी मौजूद रहे. आगामी चुनाव में आम जनता की सुरक्षा व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय किये जा रहे हैं. सोमवार को जिले के अन्य हिस्सों में पुलिस और केंद्रीय वाहिनी ने जोरदार नाका चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है. जिले के मंगलकोट, नादनघाट, रायना आदि विधानसभा क्षेत्रों में नाका चेकिंग शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >