दुर्गापुर पश्चिम में जल संकट, मरम्मत कार्य से ठप रही आपूर्ति

दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दुर्गापुर.

दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जल संकट का मुख्य कारण गैमन ब्रिज के पास रेलवे पुल पर डीपीएल की ओर से चल रहा पाइपलाइन मरम्मत कार्य बताया गया है.

प्रभावित इलाकों का किया दौरा

गुरुवार को सूचना मिलने पर आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के चेयरमैन और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट के तृणमूल प्रत्याशी कवि दत्ता ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने डीपीएल के इंजीनियरों और कर्मचारियों से भी चर्चा कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली.

जल्द बहाल होगी जल आपूर्ति

कवि दत्ता ने बताया कि अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि समस्या के समाधान में लगभग एक दिन का समय और लगेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर इलाके में पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >