Happy Birthday PM Modi: बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर BJP ने रेल यात्रियों को दी हलवा पार्टी

Happy Birthday Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर बर्दवान सदर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रमन शर्मा, कांकसा मंडल-2 के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज जायसवाल समेत अन्य भाजपा नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी यात्रियों को हलवा बांट रहे थे.

Happy Birthday Narendra Modi: पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बर्दवान जिला के पानागढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को हलवा पार्टी दी. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के कांकसा-2 मंडल के युवा मोर्चा की ओर से ट्रेन यात्रियों के बीच हलवा का वितरण किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर बर्दवान सदर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रमन शर्मा, कांकसा मंडल-2 के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज जायसवाल समेत अन्य भाजपा नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी यात्रियों को हलवा बांट रहे थे.

पंकज जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. इसलिए युवा मोर्चा की ओर से हमलोगों ने पानागढ़ रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले यात्रियों के साथ-साथ आम लोगों को भी हलवा खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया.

भाजपा नेताओं ने कहा कि सुबह से ही यह कार्यक्रम रेलवे स्टेशन पर जारी रहा. भाजपा नेता रमन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सनातन संस्कृति का वाहक, आधुनिक भारत को नया रूप देने वाला, सेवा और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, देश के सफल प्रधान सेवक, विश्व नेता बताया.

बीरभूम और पूर्व बर्दवान जिला में जगह-जगह भाजपा जिला और अनुमंडल कमेटी की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया. आम लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >