आसनसोल में महिला से मारपीट का आरोप पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत

आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के पंचपुलिया ब्रिज के पास बुधवार रात एक पुलिस अधिकारी पर स्कूटी सवार महिला से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है.

आसनसोल.

आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के पंचपुलिया ब्रिज के पास बुधवार रात एक पुलिस अधिकारी पर स्कूटी सवार महिला से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है. इस मामले में गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

ओवरटेक को लेकर विवाद, थप्पड़ मारने का आरोप

जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी से जा रही थी, तभी पुलिस अधिकारी संजय चक्रवर्ती कार से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे. आरोप है कि साइड नहीं देने पर उन्होंने महिला को रोककर थप्पड़ मारा और अपशब्द कहे. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी नशे की हालत में थे. घटना के बाद महिला ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये.

थाने में दो घंटे तक हंगामा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया. वहां परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी अधिकारी से माफी की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा किया. करीब दो घंटे तक चले विवाद के बाद पुलिस ने माफी दिलाने का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया.

जांच में जुटी पुलिस

गुरुवार सुबह मोहम्मद सबीर ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >