मतदान कर्मियों को छोड़कर जा रही यात्री बस पलटी, चालक घायल
पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना इलाके के ऊषा ग्राम के पास बालगोना गुस्करा सड़क पर बुधवार देर रात मतदान कर्मियों को छोड़कर जा रही एक यात्री बस गुरुवार सुबह दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पलट गयी.
पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना इलाके के ऊषा ग्राम के पास बालगोना गुस्करा सड़क पर बुधवार देर रात मतदान कर्मियों को छोड़कर जा रही एक यात्री बस गुरुवार सुबह दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पलट गयी. इस हादसे में बस का चालक आंशिक रूप से घायल हुआ है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले को लेकर मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त बस को बरामद कर थाना ले गयी. गौरतलब है कि बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान था. शाम मतदान के शेष होने के बाद सभी मतदान कर्मियों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के बाद यात्री बस अपने गंतव्य को जा रही थी तभी वह अनिनियंत्रित होकर उक्त यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर बस पलटी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.