बंगाल चुनाव 2026: पांडवेश्वर में TMC प्रत्याशी नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का नामांकन रद्द करने की मांग, लाभ के पद पर फंसा पेच

Pandabeswar Election Controversy: पांडेश्वर विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ भाजपा ने ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ की शिकायत दर्ज कराकर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है. चक्रवर्ती ने इस्तीफे के सबूत पेश कर आरोपों को खारिज कर दिया है. पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट.

Pandabeswar Election Controversy| दुर्गापुर/पांडवेश्वर, संतोष कुमार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले पश्चिम बर्धमान जिले की पांडवेश्वर विधानसभा सीट पर सियासी घमासान छिड़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के खेमे ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है. हाई-प्रोफाइल शिकायत के बाद आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इस विधानसभा सीट पर चुनावी गर्मी चरम पर पहुंच गयी

भाजपा का आरोप- ‘लाभ के पद’ पर रहकर लड़ रहे चुनाव

भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के चुनाव एजेंट सुशील कुमार टुडू ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के नामांकन पर गंभीर सवाल उठाये हैं.

  • क्या है शिकायत : आरोप है कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती वर्तमान में ‘आसनसोल माइंस बोर्ड ऑफ हेल्थ’ के चेयरमैन और पश्चिम बर्धमान ‘आरटीए’ (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) के सदस्य हैं.
  • कानूनी पेच : शिकायत में संविधान के अनुच्छेद 191(1)(a) और पार्लियामेंट प्रिवेंशन ऑफ डिस्क्वालिफिकेशन एक्ट 1959 का हवाला दिया गया है. भाजपा का दावा है कि ये दोनों पद ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ (लाभ के पद) के दायरे में आते हैं. इसलिए नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती चुनाव लड़ने के अयोग्य हो जाते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नरेंद्र नाथ की सफाई : समय रहते दे चुका हूं इस्तीफा

अपनी उम्मीदवारी पर उठे सवालों और विपक्षी हमलों के बीच नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने भाजपा के आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित करार दिया. उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2026 को ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. उसी दिन उसे स्वीकार भी कर लिया गया. 26 मार्च को उन्होंने जिलाधिकारी को आरटीए (RTA) सदस्य के पद से इस्तीफा भेज दिया था. उन्होंने इस्तीफे में स्पष्ट लिखा था कि वे 2026 का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इसलिए पद छोड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बेहाला पश्चिम में बवाल, TMC उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय पर FIR, चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप

अब रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले पर टिकी निगाहें

नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का कहना है कि उन्होंने सभी नियमों का पालन किया है और नामांकन से पहले ही पदों से मुक्त हो चुके थे. दूसरी ओर, भाजपा नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) के दौरान ही उनकी उम्मीदवारी खारिज करवाने पर अड़ी है. पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच अब यह चर्चा का विषय है कि क्या ‘कागजी सबूत’ चक्रवर्ती की चुनावी नैया पार लगा पायेंगे या भाजपा की शिकायत कोई बड़ा उलटफेर करेगी.

इसे भी पढ़ें

BJP के प्रचार में बवाल, कार्यकर्ताओं ने TMC प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, ‘मार का बदला मार’ की चेतावनी

आसनसोल नॉर्थ से पूर्व पार्षद नासो ने किया नामांकन, बढ़ सकती है मलय घटक की मुसीबत

बांकुड़ा विस सीट पर कांटे की टक्कर कम फर्क की जीत का अतीत चुनौती, बदले समीकरण

आसनसोल दक्षिण में तृणमूल कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सायनी के रोड शो में उमड़े लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >