बर्नपुर के शेषनाग मंदिर में आस्था का महासंगम, नाग पूजा, आरती, पपेट शो और संगीत ने बांधा समां

बर्नपुर के शेषनाग मंदिर में नाग पंचमी का दो दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूजा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

बर्नपुर के नर्सिंग बंध स्थित अंबेडकर कॉलोनी के प्रसिद्ध शेषनाग मंदिर में दो दिवसीय श्री श्री नाग पंचमी पूजा समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. शेषनाग मंदिर सोशल वेलफेयर कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत 17 अगस्त को सुबह 11 बजे नाग पूजा के साथ हुई. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. शाम को बच्चों के लिए पपेट शो का आयोजन किया गया. इसके बाद शाम 7:30 बजे भव्य आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. रात 8 बजे म्यूजिकल कार्यक्रम ने आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिया. 18 अगस्त को भी संगीत, सांस्कृतिक एवं डांस कार्यक्रम आयोजित किए गए. कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया और मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा. कार्यक्रम में आसनसोल भाजपा संगठन जिला की साधारण सचिव काकोली घोष और वरिष्ठ भाजपा नेता पवन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में शेषनाग मंदिर सोशल वेलफेयर कमेटी के सचिव विजय कुमार, अध्यक्ष नरेश हेला (बच्चा भैया), कोषाध्यक्ष प्रेम हेला और कमेटी एडवाइजर अनमोल सिंह सहित सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दो दिनों तक चले इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता की सुंदर झलक देखने को मिली.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh vishwakarma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >