भाजपा नेता अरिजीत राय पर एकाधिक मामले दर्ज, आधी रात पुलिस का धावा, पर हाथ खाली

एक्शन. परिवर्तन यात्रा के दौरान बाराबनी में हुई हिंसा को लेकर इलाके में तनाव कायम

परिवर्तन यात्रा के दौरान हंगामे को लेकर बाराबनी थाने में कुल तीन मामले दर्ज, दो में अरिजीत नामजद, गैर-जमानती धारा में प्राथमिकी

आसनसोल/रानीगंज. भाजपा आसनसोल सांगठनिक जिला के महासचिव अरिजीत राय पर बाराबनी थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हुई, जिसमें गैर-जमानती धारा भी लगी है. अरिजीत को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार रात को बाराबनी थाना पुलिस ने उसके आवास पर धावा बोला, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस ने घर के बाहर से ही चिल्ला कर उसके घरवालों को बताया कि अरिजीत को शनिवार सुबह 10:00 बजे थाने में हाजिर होने को भेज दें, लेकिन शनिवार शाम तक वह थाने में नहीं पहुंचा. पुलिस उसे तलाश रही है. अरिजीत पर इससे पहले भी अनेक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. हाल ही में अपने पार्टी के नेताओं से मारपीट करने को लेकर आसनसोल नॉर्थ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई. गौरतलब है कि पांच मार्च को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान बाराबनी थाना क्षेत्र के पानुड़िया हाटतला इलाके में हंगामा हुआ. जिसमें कुछ लोग घायल हुए और परिवर्तन यात्रा में शामिल कुल 10 वाहनों में तोड़फोड़ हुई. बाराबनी थाना पुलिस के साथ केंद्रीय बल के जवानों ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियांत्रित किया. घटना को लेकर स्थिति अब भी तनावपूर्ण है.

हमान खान पर लाठी व रॉड से हमला, सिर पर लगे आठ टांके, आरोप अरिजीत पर

बाराबनी थाना क्षेत्र के गौरांडी हाटतला इलाके के निवासी रहमान खान ने अरिजीत राय और साथियों को आरोपी बनाकर बाराबनी थाना में शिकायत की. जिसके आधार पर केस संख्या 37/26 में बीएनएस की धारा 126(2)/115(2)/117(2)/351(2)/196/3(5) के तहत अरिजीत और उसके साथियों के गैर जमानती धारा के साथ खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई. रहमान खान का आरोप है कि अरिजीत और उसके साथी उन्हें लोहे के रॉड से हमला कर दिया. जिसमें उनका सिर फुट गया और आठ टांके पड़े. इसके साथ ही जातिसूचक शब्दो का उपयोग कर गली गलौज किया. यह भी आरोप लगाया कि इनलोगों ने इलाके में दंगा भड़काने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >