3.75 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जन-सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया गया.

जामुड़िया.

क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जन-सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. जामुड़िया आरएनएस क्लब अग्निबीणा मंच में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान ””आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान”” और ””पथश्री”” परियोजना के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया. आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने नारियल तोड़ और शिलापट्ट अनावरण कर इन योजनाओं की नींव रखी.

करोड़ों का निवेश, दर्जनों नये कार्य

इस शिलान्यास कार्यक्रम के माध्यम से बोरो संख्या-1 के अंतर्गत आने वाले सभी 13 वार्डों के लिए विकास का पिटारा खोला गया है.आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान इस योजना के तहत 96 लाख 68 हजार 955 रुपये की लागत से कुल 41 नए विकास कार्य कराये जायेंगे. पथश्री प्रकल्प के अंतर्गत दो करोड़ 70 लाख 41 हजार 706 रुपये की भारी-भरकम राशि से वार्ड नंबर तीन, चार, नौ, 10 और 12 के विभिन्न इलाकों में नयी सड़कों का निर्माण होगा.

विकास के बूते बनायेंगे चौथी बार सरकार : मेयर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है. उन्होंने कहा, “तृणमूल सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं. लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है.जनता इसी विकास को देखकर हमें चुनती है और हम चौथी बार सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मौके पर आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर एकम जे सिंह, डिप्टी मेयर वसीमुल हक, निगम सचिव कृष्णेंदु मंडल, एमएमआइसी सुब्रत अधिकारी, जामुड़िया बोरो-1 के चेयरमैन शेख शानदार और बोरो-7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी विशेष रूप से उपस्थित रहे. इनके अलावा निगम के इंजीनियर और बोरो-1 के सभी 13 पार्षद कार्यक्रम में शरीक हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >