मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के सिलामपुर आनंदपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति नियंत्रित कर शव को थाने ले गयी. इस घटना में एक युवक घायल भी हुआ है.स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में यह दुर्घटना हुई. तेज गति में एक बाइक ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. तेज गति से टक्कर के बाद मौके पर ही एक बाइक चालक अधेड़ की मौत हो गयी. वह पेशे से व्यापारी था. वहीं, अन्य बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गयी. घायल युवक को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया है. पुलिस ने मृतक का नाम सहदेव घोष(55) और ठिकाना पानागढ़ रेलपार इलाका बताया है. सहदेव की सिलामपुर बाजार में एक किराने की दुकान है. मंगलवार को दोपहर वे अपनी बाइक से दुकान जा रहे थे, तभी उलटी दिशा से आयी दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही उक्त अधेड़ व्यापारी की मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया. अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.