भीम आर्मी ने रैली में भरी हक की हुंकार, मांगा संख्यावार आरक्षण

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की ओर से शनिवार को रानीगंज में एक रैली का आयोजन किया गया. पंजाबी मोड़ से शुरू होकर रानीगंज रेलवे स्टेशन तक निकली इस रैली में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा.

रानीगंज.

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की ओर से शनिवार को रानीगंज में एक रैली का आयोजन किया गया. पंजाबी मोड़ से शुरू होकर रानीगंज रेलवे स्टेशन तक निकली इस रैली में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील रुईदास के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में पश्चिम वर्धमान जिले के तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. रैली के जरिये संगठन ने केंद्र और राज्य सरकार के सामने अपनी मांगों का चार्टर रखा, जिसमें सरकारी संस्थानों में स्थाई नौकरियों का प्रबंध करना.जनसंख्या के अनुपात में एस सी , एसटी और ओबीसी को 100% आरक्षण प्रदान करना,मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और सिख समुदायों को पूर्ण संवैधानिक सुरक्षा देना.

‘बाबा साहब और कांशीराम के आदर्शों पर होगा संघर्ष’

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील रुईदास ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में वंचितों की आवाज बन रही है. उन्होंने कहा, “आज अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के अधिकारों को कुचला जा रहा है. हम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम जी के दिखाए रास्ते पर चलकर तब तक लड़ेंगे, जब तक हमें हक नहीं मिल जाता.

सुशील रुईदास ने बंगाल की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा और टीएमसी यह भ्रम फैलाना चाहती हैं कि मैदान में सिर्फ वही दो दल हैं. उन्होंने दावा किया कि भीम आर्मी ने बंगाल में वह सांगठनिक शक्ति हासिल कर ली है कि वह एक साथ सभी जिलों में आंदोलन खड़ा कर सकती है. उन्होंने बीरभूम में दलित नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल भीम आर्मी ने ही पूरे प्रदेश में एक साथ जिला शासकों को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया था.

सवर्ण मानसिकता व न्यायिक फैसलों पर टिप्पणी

यूजीसी के नियमों और सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाज का एक वर्ग (सवर्ण) अभी भी वंचितों को एकजुट होते नहीं देखना चाहता.उन्होंने स्पष्ट किया कि आजाद समाज पार्टी केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और हाशिए पर खड़े लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >