राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ फूटा आक्रोश, आसनसोल में निकला विरोध मार्च

आसनसोल में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और हिंसा के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखने को मिला. शिक्षा संस्कृति सुरक्षा मंच, एबीवीपी और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक विरोध मार्च निकाला. इस मार्च के माध्यम से एकता और शांति का संदेश दिया गया.

आसनसोल. देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र आंदोलनों की आड़ में कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और हिंसा के विरोध में शनिवार को शिक्षा संस्कृति सुरक्षा मंच, एबीवीपी तथा भाजपा से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने आसनसोल में विरोध मार्च निकाला. रवींद्र भवन से शुरू हुआ मार्च हटन रोड मोड़ सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा. इसमें भाजपा, एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सहित कई संगठनों के सदस्य शामिल हुए.

मार्च के दौरान लगे वंदे मातरम के नारे

मार्च के दौरान ''भारत माता की जय'' और ''वंदे मातरम'' के नारे लगाये गये. कार्यक्रम में भाजपा आसनसोल जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष बरनवाल, भाजपा नेता अभिजीत राय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. अभिजीत ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक व राष्ट्रविरोधी तत्व, छात्र आंदोलनों का दुरुपयोग कर अशांति व हिंसा फैलाने के फेर में हैं. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रविरोधी क्रियाकलाप को स्वीकारा नहीं

एकता एवं शांति का संदेशवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है, पर हिंसा, तोड़फोड़ व राष्ट्रविरोधी क्रियाकलाप को स्वीकारा नहीं जा सकता. मार्च के जरिये आयोजकों ने देश की एकता, अखंडता व सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh vishwakarma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >