खास बातें
Mamata Banerjee Killing Conspiracy| बर्धमान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को पूर्व बर्धमान के पूर्वस्थली दक्षिण में हुंकार भरी. समुद्रगढ़ हाई स्कूल के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में ममता बनर्जी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और अमित शाह पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. मालदा में उनके हेलीकॉप्टर के पास ड्रोन उड़ाने के पीछे यही साजिश थी. उन्होंने कहा कि ड्रोन मामले में बिहार के 3 लोग पकड़े गये हैं.
अमित शाह सबको डरा रहे हैं, बंगाल उल्टे पैर भेजेगा : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘मोटा भाई’ कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वे सबको डरा रहे हैं, लेकिन बंगाल की जनता डरने वाली नहीं है. ममता ने कहा- जितना फोर्स लगाना है मोदी और अमित शाह लगा लें, उन्हें बैरंग लौटना पड़ेगा. बंगाल के लोगों को जितना सताया है, मतगणना के दिन जनता ऐसा जवाब देगी कि इन्हें बंगाल से पलायन करना पड़ेगा.
हिंदू धर्म बेचकर खा रही है बीजेपी : टीएमसी सुप्रीमो
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने भाजपा के हिंदुत्व कार्ड पर भी कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू धर्म के नाम पर केवल रुपए वसूलती है. धर्म को बेचकर खाती है. उन्होंने एक बार फिर भाजपा को असली घुसपैठिया करार दिया. उन्होंने कहा कि कोई धर्म अत्याचार या विभाजन नहीं सिखाता, हम रामकृष्ण परमहंस के देश के लोग हैं. उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के ‘कोलकाता विस्फोट’ वाले बयान पर भाजपा की चुप्पी पर भी सवाल उठाये. ममता ने कहा कि भाजपा चाहती है कि बंगाल में विस्फोट हो.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल के बकाया पैसे और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा
ममता बनर्जी ने केंद्र पर पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 100 दिन के काम की मजदूरी, आवास योजना और जल जीवन मिशन का पैसा केंद्र ने रोक रखा है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया गया है. गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण छोटे-बड़े कल-कारखाने और होटल बंद हो रहे हैं. इससे लोग बेरोजगार हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम
असदुद्दीन ओवैसी पर भी ममता बनर्जी ने बोला हमला
बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम हैं. केवल वोट काटने के लिए चुनाव में आते हैं, ताकि भाजपा को फायदा पहुंचाया जा सके. ममता ने अपने भाषण के अंत में चेतावनी भरे लहजे में कहा- मुझे मारना है, तो मार दें, लेकिन जब तक जिंदा हूं, अत्याचार और षड्यंत्र के खिलाफ बोलती रहूंगी. जनसभा में जिले के सभी तृणमूल प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल!
दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी
ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को
