तृणमूल कांग्रेस छोड़ और कोई पार्टी नहीं जो बंगाल में आ सकती है: ममता बनर्जी

जिले के दुबराजपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी नरेश बाउड़ी के समर्थन में गुरुवार को खैरासोल के गोष्ठी डांगा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को छोड़ कर और कोई पार्टी नहीं है जो बंगाल में आ सकती है.

बीरभूम.

जिले के दुबराजपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी नरेश बाउड़ी के समर्थन में गुरुवार को खैरासोल के गोष्ठी डांगा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को छोड़ कर और कोई पार्टी नहीं है जो बंगाल में आ सकती है.

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सौ दिनों के कार्य का बकाया नहीं दिया. चुनाव आयोग को लेकर पश्चिम बंगाल में एसआइआर के नाम पर वैध लाखों वोटरों को उनके वोट अधिकार से वंचित किया गया है. भाजपा पश्चिम बंगाल को पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. लेकिन बंगाल की जनता भाजपा की मंशा को पूरा नहीं होने देगी. आज राज्य और देश में गैस सिलिंडर और डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमत और संकट ने आम जनता को आतंकित कर दिया है. यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है. सीएम ने कहा कि आगामी एक सौ वर्षों तक बिजली की कमी नहीं होगी. बीरभूम के देउचा पचामी से उत्पादित होने वाले कोयले के उत्पादन से यह समस्या मिट जायेगी. बिजली की कीमत भी कम हो जायेगी. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि बीरभूम भी उनकी मातृ और पितृ भूमि है. चुनाव के बाद वह अपने पितृ भूमि जायेंगी.

उन्होंने कहा कि बीरभूम की पवित्र भूमि पर शक्ति पीठ और शिक्षा संस्कृति का अदभुत सामंजस्य है. हुंकार भरते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि क्या आप लोग फिर लाइन में लगना चाहते हैं या भाजपा को बे-लाइन करना चाहते हैं. ममता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी की लाइन, आधार कार्ड के लिए लाइन, गैस के लिए लाइन, एसआइआर के लिए लाइन, बैंक में पंद्रह लाख रुपये भेजने का वादा फेल, वर्ष में दो करोड़ नौकरी का वादा फेल, दो दिनों बाद गैस मिलेगी कि नहीं यह कोई नहीं जानता. या फिर बैल गाड़ी चलेगी? मोदी के आने के पहले गैस सिलेंडर का दाम चार सौ था अब ग्यारह सौ हो गया. जैसे रेल टिकट की कीमत रोज बढ़ायी जाती है, चुपचाप उसी तरह मोदी सरकार महंगाई रोज बढ़ा रही है. 25 दिनों बाद गैस सिलेंडर मिलेगा तो घर का खाना कैसे बनेगा.

भाजपा पर सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर हमला

ममता ने कहा कि वो लोग कहते हैं कि भाजपा के राज्य में मछली, मांस,अंडा नहीं खाने दिया जायेगा. बांग्ला भाषा में बात नहीं करने दी जायेगी. बोलने पर ही बांग्लादेशी कहकर पकड़ कर पिटाई होगी. बांग्लादेश भेज दिया जायेगा. इस भाजपा से सावधान होने की जरूरत है. एसआइआर के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हमारे वकील आप लोगों के लिए लड़ाई करेंगे. वक्फ कमेटी का फंड अभी इमाम के हाथों में ही है. चिंता करने की जरूरत नहीं है. लक्खी भंडार चाहिए. यदि हां, तो सारा जीवन यह चलेगा. बिहार में चुनाव के आगे आठ हजार दिये गये, वोट के बाद बुलडोजर चलाया गया. यह है भाजपा की संस्कृति. भाजपा केवल कहती है कि यह देंगे, वह देंगे. लेकिन देती नहीं है. हम लोग पहले देते हैं फिर बात कहते हैं.

विकास का दावा

पश्चिम बंगाल में सभी महिलाओं पुरुषों आदि को सभी योजना का फंड मिलता है. लेकिन भाजपा सरकार वाले राज्यों में टीवी, बाइक, फ्रिज आदि होने पर उक्त योजनाओं से आप वंचित रहते हैं. स्वास्थ्य साथी सभी को दिया गया है. लेकिन आयुष्मान कार्ड सभी को नहीं दे रही भाजपा. भाजपा भेदभाव करती है. नौ करोड़ लोगों को स्वास्थ्य साथी का लाभ मिल रहा है. सभी घरों में पेयजल पहुंचे यह भी अब हम लोग करेंगे. पथश्री के तहत सड़क और रास्ता हम लोग दे रहे हैं. लुकछुप कर भी राष्ट्रपति शासन लगाने पर, वह चुप नहीं रहेंगी, वह एक नहीं एक सौ हैं. इस दौरान ममता बनर्जी ने दुबराजपुर और सैंथिया तृणमूल कांग्रेस प्रार्थियों के समर्थन में वोट देने का आह्लान किया. मौके पर तृणमूल कांग्रेस के जिले के सभी 11 प्रार्थी भी मंच पर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >