270 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पांडवेश्वर थाना इलाके में करीब 270 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

आसनसोल/पांडवेश्वर.

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पांडवेश्वर थाना इलाके में करीब 270 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. बीरभूम इलाके से पिकअप वैन पर सवार ये तीनों आरोपी हेरोइन के साथ आ रहे थे. सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रोका और पूछताछ के क्रम में इन लोगों में आपसी तालमेल का अभाव दिखा, जिसके उपरांत पुलिस ने इनके सामानों की जांच की. जिसमें करीब 270 ग्राम हेरोइन इनके पास से बरामद हुई. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. सूत्रों के अनुसार तीन आरोपियों में से एक कुल्टी थाना क्षेत्र का और दो झारखंड के निवासी हैं. गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा. पुलिस इनका नेटवर्क खंगालने में जुट गयी है.

गौरतलब है कि शिल्पांचल में नशे के कारोबार का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है और बाहरी इलाकों से विभिन्न प्रकार का नशा लाकर इलाके में सप्लाई किया जा रहा है. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में नियमित अंतराल पर नशे की खेप पकड़ी जा रही है. हेरोइन की भी अनेकों खेप पकड़ायी है. जिसमें यह सबसे बड़ी है. यह हेरोइन आरोपी कहां सप्लाई करनेवाले थे? कहां से ला रहे थे? एडीपीसी में इस नेटवर्क के साथ कौन-कौन जुड़े हैं? पुलिस यह खंगालने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >